HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: कपकोट में होटलों व रिजार्टों में पुलिस की छापेमारी

Bageshwar: कपकोट में होटलों व रिजार्टों में पुलिस की छापेमारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कपकोट पुलिस ने होटलों पर छापेमारी प्रारंभ कर दी है। शासन से जारी निर्देश पर पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अधीक्षक ने अनियमितता मिलने पर उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस ने होटल, रिजार्ट, होमस्टे, विश्राम गृह आदि में चेकिंग कर पर है। कपकोट में विभिन्न होटलों में छापेमारी की गई। हालांकि किसी प्रकार की अनियमितता उजागर नहीं हुई है। होटल संचालकों को हिदायत दी गयी कि होटल में आने-जाने वाले लोगों का विवरण प्रतिदिन नियमित रूप से आगंतुक रजिस्टर में अंकित करेंगे। कोई भी व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल पुलिस को सूचित देंगे। होटलों में नियुक्त स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराने, सीसीटीवी कैमरे चालू स्थिति में रखने को कहा गया। भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान सीओ अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments