HomeBreaking NewsNainital : होटल, रिजॉर्ट्स में छापेमारी, अनियमितता पर 60 हजार के चालान

Nainital : होटल, रिजॉर्ट्स में छापेमारी, अनियमितता पर 60 हजार के चालान

✒️ बगैर सत्यापन कार्यरत मिले कर्मचारी, फंसे रिजॉर्ट मालिक

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

एसएसपी नैनीताल के आदेश पर पुलिस ने होटलों व रिजॉर्टों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए होटल, रिसोर्टों का औचक निरीक्षण कर कागजातों की जांच की और अनियमितता पाये जाने पर 10-10 हजार के चालान किये।

उल्लेखनीय है कि रिजॉर्ट, होटलों में अनियमितताओ की जांच हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह रावत व चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार व चौकी प्रभारी क्वारब बालकृष्ण आर्या की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली भवाली एवं चौकी क्षेत्र अंतर्गत संचालित होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे की चेकिंग की गई व होटल, होम स्टे, रिसॉर्ट पर कार्यरत कर्मचारी गणों के सत्यापन चेक किए गए।

इस दौरान 04 होटलो में कर्मचारियों का सत्यापन होना नहीं पाया गया, जिनके मालिको के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत 10-10 हजार के 03 कोर्ट चालान व एक के विरुद्ध नगद चालान पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उमेश कुमार मालिक, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह रावत, चौकी प्रभारी खैरना गरमपानी दिलीप कुमार, चौकी प्रभारी खैरना भवाली बालकृष्ण आर्या, चौकी प्रभारी क्वारब HCP नारायण प्रकाश, गोविंदी टम्टा, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, पंकज पांडे व पवन राणा शामिल थे। इधर चौकी खैरना पुलिस द्वारा भी कैंची धाम में स्थित रिजॉर्ट व होटल, होमस्टे की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान अनियमितता पाए जाने वाले कुल 03 चालान 10-10 हजार के पुलिस एक्ट में कोर्ट के किए गए। पुलिस टीम में एसआई दिलीप कुमार, कांस्टेबल प्रयाग जोशी, जगदीश धामी शामिल रहे।

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे | Multani Mitti
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments