HomeUttarakhandAlmora: उक्रांद एवं राज्य आंदोलकारियों ने न्याय देवता मंदिर चितई में डाली...

Almora: उक्रांद एवं राज्य आंदोलकारियों ने न्याय देवता मंदिर चितई में डाली घात

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उक्रांद कार्यकर्ताओं व राज्य आंदोलनकारियों का एक दल आज न्याय देवता गोलू मंदिर चितई पहुंचा। जहां उन्होंने गोलू देवता के दरबार में विभिन्न समस्याओं व अन्याय का उल्लेख करते हुए अर्जी लगाई। जिसमें अन्याय करने वालों को दंडित करने और सरकार व शासन-प्रशासन को आम जनता के हित में काम करने की सद्बुद्धि देने की गुहार लगाई।

तय कार्यक्रम के अनुसार आज राज्य आंदोलनकारियों व उक्रांद कार्यकर्ता चितई के निकट ही डाना गोलू मंदिर पर एकत्रित हुए, जहां से ढोल-नगाड़े के साथ उन्होंने न्याय यात्रा निकाली। यात्रा न्याय देवता मंदिर चितई पहुंची। जहां उन्होंने उक्त समस्याओं का जिक्र करते हुए लिखे घात पत्र को ग्वेल देवता के दरबार में टांगा। उन्होंने न्याय के लिए विख्यात चितई गोलू देवता के मंदिर में घात डाली कि उनके साथ अन्याय करने वालों को दंडित करते हुए उन्हें अच्छा करने की सद्बुद्धि देना। ग्वेल देवता के दरबार में प्रस्तुत लिखित घात में राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाने, राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण में पक्षपात दूर करने तथा उन्हें उचित सम्मान व सम्मानजक सुविधाएं देने के लिए सरकार को सद्बुद्धि देने की गुहार न्याय देवता ग्वेलज्यू से लगाई गयी है। इसके अलावा जनभावना के अनुरूप अल्मोड़ा में तहसील स्तरीय कार्यों को पुराने कलैक्ट्रेट परिसर से कराने की सद्बुद्धि जिला प्रशासन को देने की गुहार भी लगाई है।

इतना ही नहीं लंबे आंदोलन के बावजूद गुरिल्लों की मांगों की अनसुनी करने, 22 वर्षाे में राज्य में सत्ता में बैठी सरकारों द्वारा भ्रष्टाचार किए जाने, विकास के धन की बंदरबांट करने, सरकारी नौकरियों में भाई-भतीजावाद से नियुक्ति देने तथा मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों व दोषियों को बचाने वालों को उचित दंड देने की अर्जी न्याय देवता के दरबार में लगाई और आम जनता को न्याय देने की गुहार लगाई गयी है। कार्यक्रम में ब्रह्मानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला, दिनेश शर्मा,दौलत सिंह बगड्वाल, नवीन डालाकोटी, गोपाल सिंह बनौला, उदय महरा, हेम जोशी, तारादत्त भट्ट, दीवान सिंह, पूरन जोशी, कुन्दन सिंह, पूरन सिंह बनौला, शंकर दत्त, कैलाश राम, तारा राम, महेश पांडे, विश्वंबर पेटशाली, सुनील बहुगुणा, दिनेश बहुगुणा, पनी राम, खड़क सिंह पिलखवाल, अर्जुन सिंह नैनवाल, महेन्द्र सिंह, तारा दत्त, बसन्त सिंह, गिरधर सिंह, इन्द्र बनौला, संतोष बनौला समेत अनेक लोग शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub