HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंगः अंकिता हत्याकांड से उपजी आक्रोश की ज्वाला अल्मोड़ा पहुंची

ब्रेकिंगः अंकिता हत्याकांड से उपजी आक्रोश की ज्वाला अल्मोड़ा पहुंची

ADVERTISEMENTSAd

  • कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, प्रदेश सरकार का फूंका पुतला
  • उत्तराखंड लोक वाहिनी ने की हत्या की कड़ी भर्त्सना

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पौढ़ी गढ़वाल के श्रीकोट गांव की निवासी अंकिता भण्डारी की निर्मम हत्या से उपजे आक्रोश की ज्वाला अल्मोड़ा में भी फैल रही है। यहां घटना के विरोध में कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और हत्यारों को फांसी की सजा देने की पुरजोर मांग उठाई। इधर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने भी अंकिता भंडारी की हत्या की कड़ी भर्त्सना करते हुए प्रशासन तंत्र पर सवाल उठाए हैं।

अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में आज अल्मोड़ा के कांग्रेसजन पार्टी जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय एवं नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के संयुक्त नेतृत्व में यहां चौघानपाटा में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने प्रदर्शन कर इस हत्याकांड पर कड़ा विरोध जताते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। पार्टी जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीला बैराज स्थित भाजपा नेता के रिजार्ट में राज्य की बेटी अंकिता भण्डारी की जघन्य हत्या की घटना इस बात का जीता जागता उदाहरण है।

नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के भय नाम की चीज नहीं रह गई है। उन्होंने इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की जाए और हत्यारोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। प्रदर्शन एवं पुतला दहन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला समेत जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, मोहन सिंह देवली, प्रदीप बिष्ट, विनोद वैष्णव, विक्रम सिंह, बची सिंह नेगी, विनोद सिंह, रमेश नेगी, राबिन भण्डारी, अरविन्द रौतेला, शहाबुद्दीन, जया जोशी सहित अनेकों लोग शामिल रहे।
वाहिनी भी आक्रोशित, कड़ी प्रतिक्रिया

अल्मोड़ाः उत्तराखण्ड़ लोक वाहिनी ने अंकिता हत्याकांड की कड़ी भर्त्सना करते हुए इसमें प्रशासनिक लापरवाही की आलोचना की। साथ ही प्रदेश सरकार पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। वाहिनी नेताओं एडवोकेट जगत रौतेला, दयाकृष्ण काण्डपाल, अजयमित्र सिंह बिष्ट, पूरन चन्द्र तिवारी व कुणाल तिवारी ने संयुक्त रूप से अंकिता की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण में राजस्व पुलिस की भूमिका पूरी तरह से विवादों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि यह घटना राजस्व पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि जिस रिजार्ट में अंकिता रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी, वहीं उससे अनैतिक कार्यों के लिये दबाव डाला गया। ऐसे पर्यटन माडल की घोर निन्दा होनी चाहिये। उत्तराखण्ड लोकवाहिनी के नेताओं ने राजस्व क्षेत्रों में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व अंकिता के परिजनों को मुआवजा देने तथा कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments