HomeUttarakhandAlmoraAlmora : ऑनलाइन व्यापार का होगा तीव्र विरोध, आम जन को करेंगे...

Almora : ऑनलाइन व्यापार का होगा तीव्र विरोध, आम जन को करेंगे जागरूक

ADVERTISEMENTS

✒️ धारानौला बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

✒️ व्यापारी हित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

धारानौला क्षेत्र के व्यापारियों की बैठक में ऑनलाइन माध्यम से होने वाले व्यापार का तीव्र विरोध किया गया। तय हुआ कि कोई भी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में न तो ऑनलाइन समान रिसीव नहीं करेंगे और ना ही रखेंगे।

नगर व्यापार मंडल के तत्वावधान में हुई बैठक में मुख्य रूप से ऑनलाइन समान पर विरोध दर्ज किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया की व्यापारी अपने घरवालों और परिचितों को भी ऑनलाइन समान न लेने के लिए जागरूक करेंगे। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर बात हुई जिसमें आगामी त्योहारों को देखते हुए निर्णय लिया गया की सैंपलिंग का भी विरोध किया जायेगा, जिसमें सभी व्यापारी सहयोग करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया की व्यापार मंडल कोष का निर्माण किया जायेगा, जिसका उपयोग व्यापारियों के हितों के लिए किया जायेगा।

बैठक में धारानौला टैक्सी स्टैंड के दूर जाने का भी विरोध किया गया, जिसका व्यापारियों के व्यापार पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। मांग उठी की धारानौला क्षेत्र में बड़ी पार्किंग का भी निर्माण किया जाए। धारानौला से कलेक्ट्रेट तक सिटी बस तथा टैक्सी चलाई जाए और धारानौला क्षेत्र मे साइन बोर्ड भी लगाए जाएं। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, संचालन अमन नज्जौन ने किया। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेष पांडे, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उपसचिव राहुल बिष्ट, उपसचिव अमन नज्जौन, मनोज सनवाल, नवनीत वर्मा, प्रदुम्न सिंह बोरा, विजय भट्ट, नरेंद्र कुमार विक्की, हरीश रावत, आनंद राम, मोहन चंद्र जोशी, कैलाश सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, राजेश जोशी, करन राणा, संदीप गुप्ता, आदित्य बिष्ट, संजय बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, मुकुल सनवाल, राजू वर्मा, मनीष नैनवाल, मनोज सिंह बिष्ट, राकेश रावत, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ललित बोरा, दिनेश सिंह, सुनील मनराल, कृष्णा आदि व्यापारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments