HomeUttarakhandAlmoraनिर्णयः अल्मोड़ा में विश्व फार्मासिस्ट दिवस को ‘पर्व’ के रूप में मनाएंगे...

निर्णयः अल्मोड़ा में विश्व फार्मासिस्ट दिवस को ‘पर्व’ के रूप में मनाएंगे डिप्लोमा फार्मासिस्ट

ADVERTISEMENTS

  • 25 सितंबर को बेस अस्पताल से लगे संघ भवन में जुटेंगे फार्मासिस्ट
  • तैयारियों में जुटा संगठन, कई कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार
⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, जनपद शाखा अल्मोड़ा ने इस बार आगामी 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस को एक पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस उपलक्ष्य में जिलेभर से डिप्लोमा फार्मासिस्ट बेस चिकित्सालय से सटे संघ भवन में जुटेंगे। जहां विविध कार्यक्रम तय किए गए हैं।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डीके जोशी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर 2022 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में तय संगठन के कार्यक्रमों के तहत प्रातः 09ः30 बजे अल्मोड़ा में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल व बेस अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण होगा। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे से संघ भवन बेस अस्पताल अल्मोड़ा में एक बौद्धिक संगोष्ठी होगी। इस बार विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम ‘फार्मेसी यूनाइटेड इन एक्शन फार हेल्दियर वर्ल्ड’ है। अपराह्न 02 बजे से वरिष्ठ फार्मासिस्टों का सम्मान समारोह होगा। इसके बाद अपराह्न 03 बजे से संघ की बैठक होगी, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा कर भावी कदमों के बारे में निर्णय लिया जाएगा। कार्यक्रमों की सफलता के लिए संगठन तैयारी में जुटा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments