HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: गुजरात से गुम हुआ युवक कौसानी में मिला

Bageshwar Breaking: गुजरात से गुम हुआ युवक कौसानी में मिला

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
गुजरात से करीब 08 दिन पहले गुम हुआ एक 30 वर्षीय युवक बागेश्वर जिले के कौसानी में मिला। कौसानी थाना पुलिस ने गुमशुदा युवक को लोकेशन के आधार पर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

थानाध्यक्ष कौसानी संजय बृजवाल ने बताया कि शुक्रवार की प्रातः गुजरात के अश्विन यादव ने फोन कर बताया विगत 15 सितंबर से राजकोट गुजरात से उनका भाई मयूर कुमार पुत्र विक्की भाई निवासी खाकीजलिया, राजकोट गुजरात गायब हो गया है। जिसकी लोकेशन बागेश्वर जनपद के कौसानी क्षेत्र में आ रही है। उसी लोकेशन के आधार पर गुमशुदा के भाई अश्विन कुमार और विहुल कुमार कौसानी थाने में आए। उन्हें साथ लेकर स्थानीय पुलिस ने उसे थाना क्षेत्र में तलाश किया और गुमशुदा को सकुशल बरामद करके परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने स्थानीय पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर की प्रशंसा करते हुए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments