HomeUttarakhandAlmoraAlmora : विदेशी ठगों ने दुकानदार को लगाया चूना, Viral CCTV Footage

Almora : विदेशी ठगों ने दुकानदार को लगाया चूना, Viral CCTV Footage

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

यहां बाजार में खुद को टर्की का नागरिक बताने वाले संदिग्ध लोगों ने एक दुकानदार से इंडियन लेटेस्ट करेंसी (Indian currency) देखने के बहाने 12 हजार रूपये साफ कर लिया। व्यापारी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विदेशी नागरिकों द्वारा दुकानदार के साथ ठगी की घटना अल्मोड़ा के कारखाना बाजार में हुई है। पीड़ित ने मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर दी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि बुधवार की देर शाम कारखाना बाजार में व्यापारी नवीन चंद्र पांडे की दुकान में टर्की निवासी तीन विदेशी नागरिक सामान खरीदने के बहाने आए। उन्होंने नवीन चंद्र पांडे से कहा कि वह 2022 की सबसे बड़ी इंडियन करेंसी देखना चाहते हैं। दुकानदार ने जब गल्ले में रखी नोटों की गड्डी उठाई तो इन विदेशी ठगों ने दुकानदार से नोटों की गड्डी देखने के बहाने मांगी। इस बीच उन्होंने बड़ी चालाकी से कुल 49 हजार की गड्डी में से 12 हजार रुपये साफ कर लिए। यह काम इतनी चतुराई से किया कि दुकानदार को भनक तक नहीं लगी।

बाद में ठगी का अहसास होने पर उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल राजेश कुमार यादव के अनुसार मामला उनके संज्ञान में आया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इधर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि पता चला है कि बाजार में घूमने वाले इन विदेशी नागरिकों में दो पुरूष वह एक महिला थी। इनमें से महिला हिंदी बोल रही थी। यह लोग खरीददारी करने के बहाने दुकान में घुसे और गल्ले में रखी गड्डी को देखने लगे। जिसके बाद इंडियन करंसी को लेकर पूछताछ करने लगे। उन्होंने दुकानदार से कहा कि वह 2022 की इंडियन करेंसी देखना चाहते हैं। दुकानदार ने उन्हें 500-500 की 49 हजार की गड्डी दिखाई, जिसमें से उन्होंने बड़ी होशियारी से 12 हजार रूपये साफ कर लिये। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी है।

पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments