HomeDelhiपंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, लोगों ने नम आंखों से दी...

पंचतत्व में विलीन हुए राजू श्रीवास्तव, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

नई दिल्ली| सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव का गुरूवार को यहां निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्रीवास्तव का बुधवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बीमारी के कारण निधन हो गया था।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीवास्तव के भाई ने उनको मुखाग्नि दी। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को प्रशंसकों के दर्शनार्थ रखा गया था। उनके दूसरे भाई तबीयत खराब होने के कारण अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

हास्य कलाकार के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर उनके परिजनों तथा प्रशंसकों ने नम आंखों से अपने चहेते कलाकार को विदायी दी। निर्माता निर्देशक मधुर भंडारकर और कई हास्य कलाकारों तथा सिने कलाकारों ने श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राजू श्रीवास्तव तबीयत खराब होने के बाद गत 10 अगस्त से यहां एम्स में भर्ती थे।

Haldwani : खुले आम घूमता मिला जिला बदर हिस्ट्रीशीटर, पढ़िए इसका आपराधिक इतिहास

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments