HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मीट की दुकानों पर छापेमारी से हड़कंप, तबातोड़ चालान

अल्मोड़ा : मीट की दुकानों पर छापेमारी से हड़कंप, तबातोड़ चालान

ADVERTISEMENTS

⏩ दो दुकानों से पॉलीथिन बरामद, गंदगी फैलाने पर भी कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आज सब्जी मंडी स्थित चिकन व मटन की दुकानों का औचक निरीक्षण करके सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान मीट की दुकानों में गंदगी व प्रतिबंधित पॉलीथिन पाये जाने पर विक्रेताओं के तबातोड़ चालान भी किये गये।

आज बुधवार को औचक निरीक्षण के तहत सब्जी मंडी में सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम पहुंची। इस दौरान चिकन व मटन की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भण्डारी व मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पवार के द्वारा मुख्य रूप से दुकानों में साफ-सफाई व प्लास्टिक की चेकिंग की गई। जिसमें निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने पर मांस विक्रेताओं के चालान भी काटे गये।

इस दौरान कुल 07 चालान किये गये। जिनमें से 02 मटन विक्रेताओं के यहां प्लास्टिक बरामद हुआ, जिस पर तत्काल प्लास्टिक को जब्त कर लिया गया। सफाई निरीक्षक ने कहा कि छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह भण्डारी ने बताया बताया कि दो विक्रेताओं के यहां प्लास्टिक बरामद होने पर 150-150 रूपये का चालान किया गया। वहीं कूड़ा व गंदगी फैलाने पर कुल 05 विक्रेताओं से 800 रूपये बतौर चालान वसूला गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments