HomeAccidentउत्तराखंड दुःखद : आकाशीय बिजली गिरने से मां की मौत, बेटी और...

उत्तराखंड दुःखद : आकाशीय बिजली गिरने से मां की मौत, बेटी और बहू घायल

रुद्रपुर| उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि बिजली की चपेट में आने से दो अन्य महिलाएं घायल हो गई, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, खटीमा के नंदना गांव की रहने वाली महिला नरगेश देवी अपनी बेटी और बहू के साथ स्कूटी से घर वापस जा रही थी। इस बीच वनकटिया के पास जैसे ही उनकी स्कूटी पहुंची तो आसमान से बिजली गिर गई।

हादसे में महिला नरगेश देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी प्रियांशी और बहू निशा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल निशा और प्रियांशी का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी रिश्तेदारी से घर वापस लौट रही थी। इधर घटना से मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है साथ ही गांव में मातम छा गया है।

शाबास बिटिया : प्रेमा का उत्तराखंड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments