HomeBreaking NewsBig News : हल्द्वानी का युवक भाखड़ा नाले में बहा, देखें वीडियो

Big News : हल्द्वानी का युवक भाखड़ा नाले में बहा, देखें वीडियो

हल्द्वानी| हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां हल्द्वानी रामनगर मार्ग पर स्थित भाखड़ा नाले एक युवक नाला पार करते समय बह गया। जिसका अभी तक पता कुछ नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी छडायल नायक निवासी 27 वर्षीय पंकज थापा शनिवार को अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से बसानी की तरफ घूमने गया था। जहां वो शाम करीब 6 बजे बसानी से बल्दियाखान की तरफ जाने के लिए भाखड़ा नाले को पार करने लगा। तभी वो नाले के तेज बहाव में बह गया। जिससे वो चंद सेकेंडों में ही ओझल हो गया।

वहीं, पंकज को बहता देख दोस्तों में चीख पुकार मच गई। इसके उन्होंने आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कई किलोमीटर तक नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। युवक के बहने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

मुखानी थाना प्रभारी राकेश बोहरा ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ की टीम नदी के तीन किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चला चुकी है, लेकिन युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। अभी भी युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, उन्होंने लोगों से बरसात के दौरान नदी नालों से दूर रहने की अपील की है।

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे | Multani Mitti
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments