HomeUttarakhandNainitalभवाली : सराहनी कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित​

भवाली : सराहनी कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित​

ADVERTISEMENTS

⏩ प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर स्वच्छ अमृत पखवाड़े का शुभारम्भ

⏩ एनसीसी कैडेट्स ने पेश किया नुक्कड़ नाटक

सीएनई रिपोर्टर

एनसीसी कैडेट्स को इन्डियन स्वच्छता लीग की कैप पहनाते पालिकाध्यक्ष

नगर पालिका परिषद, भवाली में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस पर स्वच्छ अमृत महोत्सव पखवाडा का शुभारम्भ करते हुए नगर में स्वच्छता के लिए सराहनीय कार्य करते वाले पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया।

पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि 17 सितंबर 2022 से 02 अक्टूबर 2022 तक स्वच्छ अमृत महोत्सव पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों के द्वारा नगर स्वच्छता के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए पर्यावरण मित्रों को सम्मानित भी किया। वहीं एनसीसी कैडेट्स को इन्डियन स्वच्छता लीग की कैप पहनाई गई।

इस अवसर पर नगर के गोविन्द बल्लभ पन्त इंटर कॉलेज के शिक्षक मेजर केसी लोहनी के नेतृत्व में एनसीसी सब यूनिट (79 UK BN NCC NAINITAL) के कैडेट्स के द्वारा नुक्कड नाटक का आयोजन कर कर स्वच्छता संदेश एवं सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारें मे लोगो को जागरूक किया गया। पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के द्वारा एनसीसी कैडेट्स को इन्डियन स्वच्छता लीग की कैप पहनायी गई। इस कार्यक्रम का आयोजन गौरव सिंह नेगी के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम में पालिका कर्मचारी पंकज जोशी, मुख्य लिपिक इन्द्र कुमार कपिल, वरिष्ठ सहायक गौरव नेगी, लिपिक सुसपाल, पर्यावरण मित्र राकेश, गणेश पाण्डे, राकेश तिवारी, रमेश भटट् के अलावा स्कूलों के विद्यार्थियों, पालिका कर्मचारीयों एवं पर्यावरण मित्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस मनाते हुए मिष्ठान वितरीत कर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments