HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: साइबर ठगी से लोगों के खातों से उड़ाए 01.73 लाख लौटाए

Bageshwar: साइबर ठगी से लोगों के खातों से उड़ाए 01.73 लाख लौटाए

ADVERTISEMENTS

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
साइबर ठगी के शिकार तीन लोगों के खाते में पुलिस ने 1,73,107 रुपये की धनराशि लौटा दी है। साइबर क्राइम ब्रांच ने एसपी के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर क्राइम बढ़ा है। आनलाइन धोखाधड़ी हो रही है। जिसके लिए साइबर सैल का गठन किया गया है। त्वरित कार्रवाई हो रही है। लोगों को भी सावधान रहना है। एक अगस्त को सरोली गांव की उमा देवी पत्नी रमेश चंद्र ने बैजनाथ थाने में तहरीर दी। बताया कि उनके खाते से एक लाख रुपये का निकल गए हैं। बैंक नोडल अधिकारी से पत्राचार किया गया और उनके खाते में धनराशि रिफंड हो गई है। नौ सितंबर को जीतनगर निवासी दीपा रिखाड़ी पत्नी राजेश उपाध्याय के साथ धोखाधड़ी हुई। उनके बैंक खाते से पोषाहार वितरण के नाम पर चार हजार रुपये निकाल लिए। उन्हें 1,999 रुपये रिफंड हो सके हैं।

दस सितंबर को खंतोली गांव के केवल राम पुत्र खुशाल राम से भी आंगनबाड़ी पोषाहार की धनराशि के नाम पर ठगी हुई। उनके खाते से 81,293 रुपये की धोखाधड़ी हुई। पीड़ित के खाते में 71,108 रुपये की धनराशि वापस कराई गई है। टीम में प्रभारी इंद्रजीत सिंह, उपनिरीक्षक कुंदन रौतेला, आरक्षी चंदन कोहली, इमरान खान शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments