HomeUttarakhandDehradunUKSSSC ने 5000 पदों की 13 भर्तियां की रद्द, अब लोक सेवा...

UKSSSC ने 5000 पदों की 13 भर्तियां की रद्द, अब लोक सेवा आयोग जारी करेगा विज्ञापन

ADVERTISEMENTS

देहरादून| UKSSSC पेपर लीक विवाद से राज्य लोक सेवा आयोग के पास भर्तियों की जिम्मेदारी जाने के बाद गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 13 भर्तियों के विज्ञापन रद्द कर दिए। इनमें समूह-ग के भी 5363 पदों पर भर्तियां की जानी थी। अब यह विज्ञापन राज्य लोक सेवा आयोग जारी करेगा।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

शासन के निर्देश पर भर्तियों की जिम्मेदारी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से राज्य लोक सेवा आयोग के पास जाने के बाद यूकेएसएसएससी की बैठक हुई। इसमें अधिसूचना के तहत तत्काल प्रभाव से 13 भर्तियों के विज्ञापन रद्द कर दिए गए।

यह विज्ञापन पिछले साल जून से लेकर इस साल फरवरी तक जारी हुए थे, इनमें पुलिस कांस्टेबल, लेखपाल-पटवारी जैसी भर्तियों में एक लाख से ऊपर युवाओं ने आवेदन किए थे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अधिसूचना के क्रम में भर्तियों के विज्ञापन रद्द किए गए हैं।

यह सभी भर्तियां ऐसी हैं, जिनके ऑनलाइन आवेदन पूरे हो चुके थे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इनकी परीक्षा की तैयारी में था, लेकिन अब विज्ञापन रद्द होने के बाद नए सिरे से राज्य लोक सेवा आयोग इनका विज्ञापन निकालेगा। सभी उम्मीदवारों को दोबारा ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आयोग जल्द ही भर्तियों का कैलेंडर जारी करने वाला है।

इन पदों पर भर्ती के लिए निकाले गए थे विज्ञापन

भर्ती का नामविज्ञापन जारी होने की तिथि पद
पटवारी-लेखपाल भर्ती16 जून 2021554
बंदी रक्षक भर्ती28 जून 2021213
पर्यावरण पर्यवेक्षक, प्रयोगशाला सहायक भर्ती30 जून 2021434
मानचित्रकार, प्रारूपकार भर्ती26 जुलाई 202160
वन आरक्षी भर्ती18 अगस्त 2021894
जेई सिविल, विद्युत, यांत्रिक भर्ती10 दिसंबर 202176
अन्वेषक कम संगणक भर्ती28 दिसंबर 202191
पुलिस कांस्टेबल भर्ती28 दिसंबर 20211521
उप निरीक्षक पुलिस भर्ती28 दिसंबर 2021221
चारा सहायक, सहायक कृषि अधिकारी भर्ती1 अक्तूबर 2021463
सहकारी पर्यवेक्षक भर्ती8 जनवरी 202273
गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती8 जनवरी 2022100
सहायक लेखाकार भर्ती5 फरवरी 2021663
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments