HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः नगर व आसपास तीन स्टेडियमों के कार्यों को देखने पहुंची डीएम...

अल्मोड़ाः नगर व आसपास तीन स्टेडियमों के कार्यों को देखने पहुंची डीएम वंदना

  • खेल विभाग व कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
खेल विभाग के माध्यम से चल रहे तीन स्टेडियमों के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। डीएम स्वयं डोलीडाना मैदान, एचएनबी स्टेडियम अल्मोड़ा व डीनापानी में प्रस्तावित बहुद्देश्यीय स्टेडियम पहुंची और खेल विभाग व कार्यदाई संस्था को जरूरी निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

निकटवर्ती डोलीडाना खेल मैदान में पहुंचकर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम तथा खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल मैदान के निर्माण के लिए सभी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाय। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि मैदान का डिजाइन व आगणन बनाकर जिलाधिकारी कार्यालय को जल्द प्रेषित किया जाय। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन हाल का साइज तथा डिजाइन भी जल्द तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि खेल मैदान के लिए सड़क मार्ग के लिए 02 दिन के भीतर सर्वे करने के निर्देश दिये, ताकि प्रस्ताव खेलो इंडिया के तहत भारत सरकार को भेजा जा सके।

तत्पश्चात जिलाधिकारी ने हेमवती नन्दन बहुगुणा स्टेडियम में पहुंची। जहां चल रहे स्टेडियम के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टेडियम के ड्रेनेज प्लान को दीर्घकालीन अवधि के लिए तैयार किया जाय। स्टेडियम में आने वाले दर्शकों के लिए सिटिंग प्लान को भी बेहतर तरीके से बनाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्टेडियम के सौंदर्यकरण कार्य के लिए किसी अच्छे मानचित्रकार की मदद ली जाए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने डीनापानी में बन रहे बहुउद्देशीय स्टेडियम का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि स्टेडियम को उच्च स्थलीय स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाय। इस स्टेडियम का निर्माण राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो, इसके लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि मैदान के समतलीकरण के लिए भूगर्भीय सर्वेक्षण भी कराया जाए। साथ ही भूगर्भीय सर्वेक्षण के आधार पर ही निर्माण संबंधी योजना बनाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने यहां ड्रेनेज एवं सुरक्षा दीवारों बनाये जाने की जानकारी भी सम्बन्धित अधिकारियों से प्राप्त की। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि स्टेडियम में पुलिस विभाग को पुलिस संचार रिपीटर केंद्र के लिए आवंटित भूमि को स्थानांतरित कर उस भूमि को भी स्टेडियम के प्रयोग में लिया जाए। जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ही इस संबंध में अन्यत्र भूमि का चयन कर उतनी ही भूमि पुलिस विभाग को आवंटित कर दी जाए। इस निरीक्षण में उनके साथ उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगियाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments