HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : पर्यटन विकास में नहीं छोड़ी जायेगी कोई कोर-कसर : डॉ....

रानीखेत : पर्यटन विकास में नहीं छोड़ी जायेगी कोई कोर-कसर : डॉ. नैनवाल

ADVERTISEMENTS

⏩ होटल व्यवसायियों की समस्याओं से वाकिफ हुए विधायक प्रमोद नैनवाल

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

⏩ पर्यटन व्यवसाय में आ रही कमी पर गंभीर चिंतन

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

पर्यटन नगरी के रूप में विख्यात रानीखेत नगर में पर्यटन व्यवसाय में निरंतर आ रही कमी से जूझ रहे पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों ने विधायक प्रमोद नैनवाल को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने होटल एसोसिएशन रानीखेत के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि पर्यटक नगरी के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

उल्लेखनीय है कि पर्यटन नगरी के नाम से रानीखेत की पहचान भी विशेष पर्यटन नगरों में की जाती है, लेकिन विगत कई वर्षों से देखने में आया है कि रानीखेत के पर्यटन में बहुत कमी आयी है। जिससे नगर के सभी प्रकार के व्यवसाय में काफी नुकसान देखने को मिला है। बुधवार को विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल द्वारा होटल एसोसिएशन रानीखेत के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया।

जिसमें डॉ० नैनवाल ने रानीखेत के पर्यटक व्यवसाय में आ रही परेशानियों को जाना और पदाधिकारियों को अपने स्तर से समस्याओं के समाधान के लिए भरोसा दिलाया। बैठक में रानीखेत से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रानीखेत से होते हुए चार धाम यात्रा मार्ग को मानचित्र में स्थान देने, दलमोटी जंगल सफारी बनाये जाने, चौबटिया गार्डन का पर्यटन दृष्टि से विकास किये जाने, भालू डैम को विक्सित करने, रोप वे निर्माण, आशियाना पार्क के हालत सुधारने, रानीखेत के नाम के साइन बोर्ड लगाए जाने, रामनगर रानीखेत मार्ग सहित अन्य सडको कि हालत सुधारने, एडवेंचर स्पोर्ट्स पर फोकस करने जैसे अनेक विषयों पर अपनी बात विधायक नैनवाल के समक्ष रखी।

विधायक डॉ० प्रमोद नैनवाल ने कहा की उनके द्वारा सभी बिन्दुओ को नोट किया गया है और एक-एक कर सभी समस्याओं के निराकरण हेतु पूर्ण प्रयास किये जायेंगे। बैठक में हिमांशु उपाध्याय, जगदीश अग्रवाल, मनीष चौधरी, दीप पांडेय, अंशुल साह, हर्षवर्धन पंत, प्रकाश आर्य सहित कई होटल स्वामी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments