HomeBreaking Newsगरमपानी : जिला सहकारी बैंक देगा सहयोग, आजीविका बढ़ायें महिलाएं

गरमपानी : जिला सहकारी बैंक देगा सहयोग, आजीविका बढ़ायें महिलाएं

महिला सभागार गरमपानी में वित्तीय साक्षरता शिविर

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर गरमपानी

महिला सभागार गरमपानी में जिला सहकारी बैंक की ओर से आयोजित एक दिवसीय ​वित्तीय साक्षरता शिविर में प्रतिभागी महिलाओं को बैंक के सहयोग से आजीविका बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

शिविर में विभिन्न गांवों में गठित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वित्तीय जागरूकता को लेकर जानकारी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, एपीवाई व एमएसवाई के बारे में बताया गया।

साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन प्रबंधक जलाल द्वारा महिलाओं को बैंक के सहयोग से अपनी आजीविका बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। बैठक में जिला सहकारी बैंक की उप महाप्रबंधक आरती डोभाल, जिला सहकारी बैंक प्रबंधक योगेश चंद्र लोहनी, एनआरएलएम के ब्लॉक मिशन मैनेजर कमलेश जलाल, आजीविका के प्रकाश पांडे, ग्राम पंचायत अधिकारी पीतांबर आर्या तथा विभिन्न समितियों के सचिव मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments