HomeUttarakhandPauri GarhwalUttarakhand : मंदिर जाने के लिए निकले थे तीन दोस्त, नदी में...

Uttarakhand : मंदिर जाने के लिए निकले थे तीन दोस्त, नदी में मिले शव

कोटद्वार| कोटद्वार के मोहल्ला गोविंद नगर से पिछले तीन दिन से लापता चल रहे तीन किशोरों के शव पुलिस ने सोमवार को खोह नदी में बरामद किए हैं। बताया गया कि उक्‍त किशोर घर से सिद्धबलि मंदिर जाने के लिए निकले थे, लेकिन वह मंदिर से पांच किमी आगे निकल गए।

सोमवार सुबह करीब 5 बजे वन विभाग से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक पर पहुंची। पुलिस ने कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किलोमीटर आगे खोह नदी के तट पर गोविंदनगर निवासी आर्यन उम्र 16 वर्ष पुत्र विरेंद्र सिंह, मनो उम्र 13 वर्ष पुत्र संजीव छेत्री व रौनक उम्र 13 वर्ष पुत्र कृष्‍ण कुमार के शव बरामद किए।

साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया के नीचे से उनकी स्कूटी भी बरामद की। माना जा रहा है कि कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई होगी और तीनों युवक स्कूटी समेत पुल से नीचे जा गिरे। 10 सितंबर को हुई बारिश से स्कूटी भी पुल के ठीक नीचे आ गई होगी और तीनों युवकों के शव नदी के तेज बहाव में मौके से करीब 100 मीटर दूर रह गए। मामले में पुलिस की जांच चल रही है।

शुक्रवार सुबह तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था

जानकारी के मुताबिक कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गोविंदनगर निवासी तीन किशोर शुक्रवार सुबह से लापता हो गए थे। स्वजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी खंगाल तीनों की तलाश शुरू कर दी गई थी। सीसीटीवी से पता चला कि तीनों गाड़ीघाट होते हुए कुंभीचौड़ की ओर गए। लेकिन, उसके बाद उनकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments