HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : एकता और तनुजा को मिला मीरा जोशी ऐपण प्रोत्साहन सम्मान

अल्मोड़ा : एकता और तनुजा को मिला मीरा जोशी ऐपण प्रोत्साहन सम्मान

ADVERTISEMENTS

⏩ मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति का आयोजन

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

⏩ नई पीढ़ी में ऐपण कला के संस्कार डालना मुख्य उद्देश्य

⏩ ऐपण कला को समर्पित है मीरा जोशी का जीवन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवं विज्ञान शोध समिति के तत्वाधान में नई पीढ़ी में ऐपण कला के संस्कार डालने के उद्देश्य से कुमाऊनी लोक हस्तशिल्प ऐपण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परंपरागत एवं क्रिएटिव आर्ट ऐपण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही एकता आर्या को और तनुजा आर्या को मीरा जोशी ऐपण प्रोत्साहन सम्मान व पांच हजार-पांच हजार की राशि प्रदान की गई।

अल्मोड़ा के लिंक रोड स्थित सीबीसी सेंटर पर आयोजित कुमाऊनी लोक हस्तशिल्प ऐपण पर एक कार्यक्रम का उद्घाटन मीरा जोशी, डॉ. निर्मल जोशी तथा लज्जा पंत ने किया। नई पीढ़ी में ऐपण कला के संस्कार डालने व उसके प्रचार-प्रसार के साथ-साथ रोजगार परक बनाने के उद्देश्य से समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था द्वारा पूर्व में आयोजित की गई प्रतियोगिता को 2 वर्ग परंपरागत एवं क्रिएटिव आर्ट ऐपण में बांटा गया था।

परंपरागत ऐपण में प्रथम स्थान एकता आर्या द्वितीय स्थान पर आयुषी पांडे, तीसरे स्थान पर श्वेता सिंह रही। वहीं क्रिएटिव आर्ट ऐपण में प्रथम स्थान तनुजा आर्या दूसरे स्थान पर एकता आर्या व तीसरे स्थान पर राहुल जोशी रहे। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कलाकार एकता आर्या को और तनुजा आर्या को मीरा जोशी ऐपण प्रोत्साहन सम्मान व पांच हजार-पांच हजार की राशि प्रदान की गई। दूसरे व तीसरे स्थान प्राप्त करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

संस्था के अध्यक्ष हेमंत जोशी ने बताया कि ऐपण कला की वरिष्ठतम कलाकारा व अध्यता मीरा जोशी ने नई पीढ़ी के प्रति उत्साह पैदा करने के उद्देश्य से रूपये 10 हजार की नगद राशि अपनी अल्प पेंशन से प्रदान की है। मीरा जोशी का जीवन ऐपण कला को समर्पित है। इन्होंने देश के कई जगहों में आयोजित कार्यशालाओं में 3000 से अधिक युवाओं को ऐपण में प्रशिक्षित किया है।

देश भर की कई संस्थाओं द्वारा समय-समय पर सम्मानित किया जा चुका है। मीरा जोशी ने कोरोना काल में जब लोग घरों में अपने को कैद किए हुए थे। उस समय बख में स्थित किशोरी सदन में एक माह की ऐपण कार्यशाला में बच्चो को ऐपण सिखाया। कल्याण मनकोटी ने युवा कलाकारों को इसे व्यवसाय से जोड़ने की बात कही। वहीं हेमंत जोशी ने कहा की ऐपण कला तभी तरक्की करेगी जब कलाकार को काम मिलेगा। हमारे लिए कलाकार सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। डॉ. निर्मल जोशी ने अल्मोड़ा में कला और कलाकार के लिए इस तरह के प्रयासों की सराहना की। लज्जा पंत अपने बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किया। रश्मि सेनवाल ने कहा की बच्चो को दृढ़ इच्छा रखना जरूरी है। मीरा जोशी ने बच्चों को ऐपण के परंपरागत रुप की जानकारी दी। कार्यक्रम का प्रारंभ और समापन भास्कर भौरियाल ने कुमाऊनी गीत से किया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत जोशी ने किया। मानसी चंद्रा, हर्षित तिवारी, कमल पांडे, नमिता टम्टा, नवनीत जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments