उत्तराखंड से बड़ी खबर : UKSSSC पेपर लीक मामले में ED की दस्तक

0
उत्तराखंड से बड़ी खबर : UKSSSC पेपर लीक मामले में ED की दस्तक

देहरादून| उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार मास्टरमाइंड हाकम सिंह, चंदन मनराल और परीक्षा का पेपर छापने वाली कंपनी के मालिक राजेश चौहान की संपत्तियों का ब्योरा मांगा है। अब माना जा रहा हैं कि ईडी जल्द ही इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सकती है।


ADVERTISEMENTS

ईडी ने एसटीएफ से मांगा मुख्य अभियुक्तों की संपत्तियों का ब्यौरा

UKSSSC पेपर लीक केस में चर्चित हाकम सिंह और चंदन मनराल और लखनऊ प्रिंटिंग प्रेस के मालिक राजेश चौहान के गिरफ्तार होने के बाद उनकी भारी भरकम संपत्ति को लेकर STF ने ईडी को जांच के लिए पत्र लिखा था। STF अपनी प्रारंभिक जांच में इनकी संपत्तियों का ब्यौरा ED को दिया। इसके साथ ही समय-समय पर एसटीएफ की ओर से लगातार पत्र भेजे जा रहे थे।

इसी के दृष्टिगत ED भी अपनी कार्रवाई को लेकर सक्रिय हो गई है। ईडी ने भी पुलिस से इन सब मुख्य आरोपियों के संपत्तियों के बारे में ब्यौरा मांगा। ताकि, प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत FIR दर्ज कर करवाई जा सके।

यह भी पढ़े : देहरादून में चलेगा सचिन तेंदुलकर समेत इन दिग्गजों का बल्ला, जानें टिकट की पूरी डिटेल

ADVERTISEMENTS