HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड : कल सभी स्कूल-कालेजों में रहेगा अनंत चतुर्दशी का अवकाश

उत्तराखंड : कल सभी स्कूल-कालेजों में रहेगा अनंत चतुर्दशी का अवकाश

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा में कल शुक्रवार 9 सितंबर, 2022 को अनंत चतुर्दशी का अवकाश रहेगा। सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग ने घोषित अवकाश के दिन स्कूल खुले पाये जाने पर नियम अनुसार कार्रवाई अमल में लाने की बात कही है।

उल्लेखनीय है कि अनंत चतुर्दशी व्रत का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस पर्व को अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू कैलेंडर में भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष के 14 वें दिन आने वाला यह त्योहार है। अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु को प्रणाम करके उनकी भुजा पर धागा बांधे जाने का विधान है। यह धागा या तो रेशम का धागा या सूती हो सकता है और इसमें 14 गांठें होनी चाहिए। गणेश विसर्जन भी अनंत चौदस के दिन ही मनाया जाता है। पूरा देश इस पर्व को बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाता है। इस साल अनंत चतुर्दशी का त्योहार 9 सितंबर 2022, दिन शुक्रवार को मनाया जायेगा। आगे पढ़े…

अतएव प्रदेश सरकार ने भी इस दिवस अवकाश की घोषणा की है। यहां यह बता दें कि प्रदेश के नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद में कई प्राइवेट स्कूलों ने केवल कक्षा 01 से 05 तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया है, जबकि बड़ी कक्षाओं के लिए स्कूल खुला रहेगा। शासन स्तर पर इस बारे में समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है। यह भी उल्लेखनीय है कि अवकाश केवल स्कूलों के लिए जबकि सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। पुरोहितों के अनुसार चतुर्दशी तिथि प्रारंभ 8 सितंबर 2022, गुरुवार, सायं 4:30 बजे से हुआ है और चतुर्दशी तिथि समाप्त 9 सितंबर 2022, शुक्रवार, दोपहर 1:30 बजे होगी। अनंत चतुर्दशी पूजा का शुभ मुहूर्त 9 सितंबर 2022, शुक्रवार, प्रातः 6:30 बजे से 1:30 बजे तक है।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड दुःखद : SDM संगीता कनौजिया का निधन, सड़क हादसे में हुई थी घायल

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments