हल्द्वानी के रिलायंस मॉल पर प्रशासन की छापेमारी, लगाया 2 लाख का जुर्माना

0
हल्द्वानी के रिलायंस मॉल पर प्रशासन की छापेमारी, लगाया 2 लाख का जुर्माना
हल्द्वानी के रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पर प्रशासन की छापेमारी, लगाया 2 लाख का जुर्माना

Haldwani| हल्द्वानी शहर के रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट (Reliance Smart Point) पर प्रशासन ने छापेमारी की इस दौरान वहा से बड़ी संख्या में प्लास्टिक जब्त की गई। इस पर प्रशासन ने रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के प्रबंधक के नाम 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आगे पढ़े…


ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी के Reliance Smart Point पर प्रशासन की छापेमारी

दरअसल, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में नगर निगम हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस टीम द्वारा कमलुवागांजा रोड (Kamalwaganja Road) स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट से 128 कट्टे प्लास्टिक जब्त कर रुपये 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। विदित है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है।

रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट में मिली 30 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक

मुख्य नगर आयुक्त, हल्द्वानी पंकज उपाध्याय ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट कमलुवागांजा पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार व पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा गया। छापे के दौरान स्मार्ट प्वाइंट में लगभग 30 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के रूप में 128 कट्टे प्लास्टिक के बैग पाए गए। आगे पढ़े…

इस पर नगर आयुक्त ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के प्रबंधक के नाम 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है जिसके लिए 7 दिन का समय दिया गया। कहा कि निर्धारित समयावधि में जुर्माना जमा न करने पर सम्बन्धित की आरसी भी काट दी जाएगी। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय सहित पुलिस व नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : UKSSSC पेपर लीक में आयुर्वेद व पैरामेडिकल कॉलेज का मालिक गिरफ्तार

यह भी पढ़े : Uttarakhand : विजिलेंस ने एआरटीओ जायसवाल को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1