HomeBreaking Newsउत्तराखंड : ड्यूटी में तैनात गढ़वाल राइफल के जवान कोमल खुगशाल का...

उत्तराखंड : ड्यूटी में तैनात गढ़वाल राइफल के जवान कोमल खुगशाल का निधन

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

पौड़ी गढ़वाल| उत्तराखंड के लिए पंजाब से दुःखद खबर सामने आई हैं, यहां पंजाब के भटिंडा में सेवाएं दे रहा गढ़वाल राइफल का एक और लाल वीरगति को प्राप्त हो गया। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के पट्टी असवालस्यूं ग्राम कुड़िगांव निवासी कोमल खुगशाल पुत्र राम प्रकाश खुगशाल 20 गढ़वाल राइफल में तैनात थे और वर्तमान में पंजाब के भटिंडा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।

सेना के अधिकारियों द्वारा परिजनों को गढ़वाल राइफल जवान कोमल खुगशाल के निधन की सूचना दी गई। कोमल की मौत की खबर मिलने के उपरांत परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव में शोक की लहर है।

बता दें कि जवान 20 गढ़वाल राइफल में तैनात थे और पंजाब के भटिंडा में उनकी तैनाती थी। बताया जा रहा है कि आज शाम तक जवान कोमल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

मनीष खंडूड़ी ने किया शोक व्यक्त

कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने जवान कोमल खुगशाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, कल्जीखाल ब्लॉक पौड़ी जिले से बीस गढ़वाल में service करते हुए कोमल खुगशाल शहीद हो गए। परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। कोमल खुगशाल जी को कोटि-कोटि नमन।

यह भी पढ़े : Uttarakhand रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन पर रोक, सरकार ने लगाया एस्मा

तुलसी का सेवन करने से होते कई स्वास्थ्य लाभ
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments