उत्तराखंड – वर्ष 2021 में हुई वन दरोगा भर्ती की जांच शुरू होते ही दो गिरफ्तार

0

देहरादून| वन दरोगा की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा की जांच शुरू होते ही एसटीएफ ने हरिद्वार के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि रविवार को ही 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और आज सोमवार को एसटीएफ ने दो को गिरफ्तार कर लिया।


ADVERTISEMENTS

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया….

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में इस भर्ती में धांधली की पुष्टि होने पर 4 सितम्बर रविवार की रात ही देहरादून साइबर थाने में 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। और 5 सितम्बर सोमवार को प्रशांत कुमार व रविन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों ही हरिद्वार के रहने वाले है। एसएसपी ने कहा हम धीरे-धीरे जो भी इस भर्ती मामले में शामिल होंगे उनतक पहुंचकर कार्यवाई करेंगे उनके अनुसार अनुचित साधनों का उपयोग करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

ये हुए गिरफ्तार
1- प्रशांत कुमार पुत्र बाबूराम उम्र 28 निवासी ग्राम खानपुर, हरिद्वार।
2- रविंद्र सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह उम्र 27 निवासी वार्ड नं 11, लक्सरी, थाना लक्सर, हरिद्वार।

सीएम धामी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दर्ज हुए इस इस मुकदमे की जांच डीजीपी अशोक कुमार ने एसटीएफ को सौंपी है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज मुकदमे में छह लोगों को नामजद किया गया है। एसटीएफ की शुरुवाती जांच में इस भर्ती में धांधली की पुष्टि हो चुकी है और एसटीएफ द्वारा दून साइबर थाने में मुकदमा पंजीकृत करवाया जा चुका है।

सितंबर 2021 में आयोजित हुई थी वन दरोगा की ऑनलाइन परीक्षा

आपको बता दें कि, वर्ष 2021 में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से 316 पदों के लिए वन दरोगा की भर्ती परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से 16 सितंबर से 25 सितंबर 2021 तक 18 शिफ्टों में आयोजित की गई थी। परीक्षा मैमर्स एनएसईआईटी लिमिटेड एजेंसी के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़े : भावुक पल : यहां अतिथि प्रवक्ता की विदाई पर फूट-फूटकर रो दी छात्राएं

दिल थाम कर देखें तस्वीरें – नोरा फतेही ने ट्रांसपेरेंट ब्लैक टॉप और ब्रालेट में दिए सिज़लिंग पोज़
ADVERTISEMENTS