HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: कपकोट व भराड़ी बाजार में बियर बार व शराब की नई...

Bageshwar: कपकोट व भराड़ी बाजार में बियर बार व शराब की नई दुकान का विरोध

-एसडीएम से मिले लोग, जताई आपत्ति, आंदोलन की चेतावनी

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कपकोट तहसील के भराड़ी, कपकोट बाजार में खुल रहे बियर बार और शराब की नई दुकानों का विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय युवाओं ने कहा कि सरकार एक तरफ नशामुक्ति का नारा दे रही है। दूसरी तरफ नई शराब की दुकानें खोलने की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं चलेगा, शराब की दुकानें खोली गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

नगर पंचायत कपकोट के सभासद दीपक ऐठानी, प्रवीन ऐठानी, डुंगर सिंह रावत, हेमा देची, व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष बृजमोहन ऐठानी ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि भराड़ी और कपकोट में नए बियर बार और शराब की दुकान खोलने की सुगबुगाहट चल रही है। जिसका क्षेत्र की जनता कड़ा विरोध करेगी। कहा कि नशा उन्मूलन को लेकर भांग पर पुलिस का डंडा चल रहा है। सरकार जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। वहीं छोटे-छोटे कस्बों में शराब की तीन से चार दुकानें खोली गई हैं। युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में है। उन्होंने कहा कि यदि नई शराब की दुकान खोलने का प्रयास किया गया तो जन आंदोलन होगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक से भी सहयोग मांगा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments