HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: गायब नाबालिग लड़की का अपहर्ता निकला किशोर

Almora Breaking: गायब नाबालिग लड़की का अपहर्ता निकला किशोर

  • पखवाड़ेभर बाद नई दिल्ली से लड़की बरामद, बाल गृह भेजी
  • विधि विवादित किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह में कराया दाखिला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के दन्या थाना क्षेत्रांतर्गत से गायब एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने एक पखवाड़े बाद नई दिल्ली से बरामद कर लिया है। इसे एक विधि विवादित नाबालिग किशोर भगा ले गया था। उसी के कब्जे से लड़की बरामद हुई। किशोरी को बाल गृह किशोरी बख अल्मोड़ा तथा किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह अल्मोड़ा में दाखिल किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गत 17 अगस्त 2022 को एक व्यक्ति ने जिले के थाना दन्या में तहरीर दी। जिसमें शिकायत थी कि उसकी नाबालिग बहन सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसकी तलाश करने का अनुरोध पुलिस से किया गया। इस तहरीर के आधार पर थाने में धारा 365 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसके बाद थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने टीम गठित की और पुलिस टीम छानबीन में जुट गई।

एसओजी अल्मोड़ा के माध्यम से सर्विलांस के माध्यम से सुरागरसी पतारसी करते हुए पुलिस की एक टीम गुजरात के सूरत को रवाना हुई। खोजबीन के चलते 03 सितंबर 2022 को सर्विलांस टीम की सहायता से पुलिस टीम नाबालिग लड़की को आईएसबीटी, आनंद बिहार, नई दिल्ली से अपहर्ता विधि विवादित नाबालिग किशोर के कब्जे से बरामद कर लिया। जिन्हें लेकर पुलिस टीम अल्मोड़ा पहुंची। लड़की का मेडिकल कराकर उसे सीडब्ल्यूसी अल्मोड़ा के समक्ष पेश कराया गया, जिनके आदेश पर नाबालिग लड़की को बाल गृह किशोरी बख दाखिल करा दिया गया है, जबकि विधि विवादित किशोर को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से बालक को 14 दिन की विधिक संरक्षण रिमांड दी गई है। उसे बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया है। इस पुलिस टीम में उप निरीक्षक स्वेता नेगी, आरक्षी कुंदर सिंह, संजय कापड़ी व लक्ष्मी मेहता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments