HomeUttarakhandAlmoraशैक्षिक उन्नयन के मानकों में खरा उतर रहा पूर्व मा. विद्यालय एनटीडी,...

शैक्षिक उन्नयन के मानकों में खरा उतर रहा पूर्व मा. विद्यालय एनटीडी, अल्मोड़ा

✒️ खेल प्रतिभा के विकास में शिक्षक दीपक वर्मा का सार्थक योगदान

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पूर्व माध्यमिक विद्यालय एनटीडी, अल्मोड़ा जहां अपनी बेहतरीन शिक्षा के लिए जाना जाता है। वहीं छात्रों में खेल प्रतिभाग के विकास में विद्यालय में सेवारत शिक्षक दीपक वर्मा का उल्लेखनीय योगदान रहा है।

उल्लेखनीय है कि विद्यालय में छात्रों के लिए कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान की जाती है, जिसमें छात्रों को स्वयं अभ्यास का मौका दिया जाता है। खेल के क्षेत्र मे विद्यालय के आज तक कुल 28 से 30 छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। कई छात्रों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में की प्रतिभाग किया है।

अध्यापक दीपक वर्मा (सी.आर.सी नगर क्षेत्र) संक्षिप्त परिचय –

⏩ विद्यालय में दीपक वर्मा वर्ष 1995 से शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने स्कूल खेल प्रतियोगिता में राज्य गठन से पूर्व जिला स्तरीय एवं मंडलीय प्रतियोगिता में टीम मैनेजर, कोच एवं निर्णायक के रूप में कार्य किया।

⏩ उत्तराखंड राज्य बनने के पश्चात 2003-04 से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में निर्णायक, कोच एवं चयनकर्ता भी रहे हैं। वर्ष 2006 -2007 से 2008-2009 में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक के रूप में कार्य किया है।

⏩ सत्र 2004-2005 से अब तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों में टीम के साथ गये हैं।

⏩ 2006-2007 में जिला प्रशासन एवं 2013-2014 में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री के की कम कमलों से सम्मानित हो चुके हैं।

⏩ 2022 में खेल दिवस के दिन शिक्षा-विभाग द्वारा खेल के क्षेत्र में इनके योगदान को देखते हुए सम्मानित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments