HomeHealthCHC सुयलाबाड़ी : पैथोलॉजी लैब से मिल रहा बड़ा लाभ : डॉ....

CHC सुयलाबाड़ी : पैथोलॉजी लैब से मिल रहा बड़ा लाभ : डॉ. सत्यवीर

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

ADVERTISEMENTSAd

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में National Rural Health Mission (NRHM) के तहत खुली पैथोलॉजी लैब का क्षेत्रीय जनता का काफी लाभ मिल रहा है। लैब में जनवरी से अब तक 752 लोगों की जांच हो चुकी है, वहीं इससे अस्पताल की ओपीडी में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

प्रभारी चिकित्साधिकार सीएचसी सुयालबाड़ी डॉ. सत्यवीर ने एक मुलाकात में बताया कि एनएचआरएम के तहत पैथोलेबी लैब संचालित होने से काफी लाभ मिल रहा है। पैथोलॉजी लैब टेस्ट की सुविधा होने से काफी संख्या में मरीज जांच करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में स्टॉफ लगभग पूरा है, मात्र यहां एक स्टॉफ नर्स की आवश्यकता है। डॉ. सत्यवीर ने बताया कि फिलहाल यहां नेत्र जांच मशीन व एक्स-रे मशीन नहीं होने से मरीजों को दिक्कत पेश आ रही है। उन्होंने बताया कि चंदन डायगोनिस्ट के तकनीशियन हर्ष जीना द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा ब्लड कलेक्शन करके सटीक जांच रिपोर्ट दी जाती है। यहां खून की जांच की सुविधा होने का लाभ मरीजों को मिल रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments