HomeBreaking Newsदुखद : ब्रेन ट्यूमर से लड़ते हुए संसार को अलविदा कह चले...

दुखद : ब्रेन ट्यूमर से लड़ते हुए संसार को अलविदा कह चले गए आरक्षी बृजेश

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

⏩ नैनीताल पुलिस ने दी सलामी, पंचतत्व में विलीन

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd

आज शुक्रवार को जनपद नैनीताल के थाना भवाली में नियुक्त आरक्षी बृजेश कुंवर इस संसार को अलविदा कहकर चल दिये। उनके निधन से संपूर्ण पुलिस परिवार में शोक की लहर है। आज एसएसपी पंकज भट्ट सहित तमाम पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों ने उनकी पार्थिव देह को पुष्पांजलि अर्पित की।

पुलिस विभाग में कार्यरत बृजेश कुंवर पुत्र ध्रुव सिंह कुंवर पिथौरागढ़ के ग्राम रपली, खेला, थाना धारचूला के निवासी थे। वे वर्ष 2006 में पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद में नियुक्त हुए थे। विगत महीनों से आरक्षी का ब्रेन ट्यूमर होने के कारण हायर सेंटर राम मूर्ति अस्पताल बरेली से उपचार चल रहा था, परंतु आज सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्होंने दम तोड दिया।

जिसके बाद नैनीताल पुलिस परिवार में शोक की लहर फैल गई। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा आरक्षी के पार्थिव शरीर को रानीबाग के चित्रशिला घाट में सुसज्जित सेरेमोनियल गार्द के साथ शोक सलामी दी गई। वह अपने पीछे पत्नी गीता कुंवर समेत 02 बच्चों को छोड़ गये हैं।

शोक सलामी के दौरान डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, श्रीमती ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, प्रमोद कुमार, सीओ भवाली, भूपेंद्र सिंह धौनी, भगवत सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, उमेश मालिक, प्रभारी निरीक्षक भवाली, विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष भीमताल समेत नैनीताल पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी तथा आरक्षी के परिजन एवम् स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments