HomeBreaking NewsCHC सुयालबाड़ी में उपलब्ध करायें आधुनिक मशीनें, विधायक से की मांग

CHC सुयालबाड़ी में उपलब्ध करायें आधुनिक मशीनें, विधायक से की मांग

ADVERTISEMENTS

⏩ 50 से अधिक ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की जनता केंद्र पर निर्भर

⏩ अकसर आते हैं इमरजैंसी केस, एक अदद एक्स-रे मशीन तक नहीं

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी (CHC Suyalbari) की जरूरी सुविधाओं को अभाव बना हुआ है। कहने को तो यह सामुदायिक केंद्र है, लेकिन यहां एक अदद एक्स-रे मशीन तक उपलब्ध नहीं है। क्षेत्र के जनप्रतिनधियों सहित तमाम लोगों ने क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या से सीएचसी में जरूरी चिकित्सीय मशीनें व अन्य उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि हाईवे पर मौजूद यह स्वास्थ्य केंद्र नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद के लगभग 50 से अधिक ग्रामीण व शहरी इलाकों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है। अनुभवी चिकित्सकों के कार्यरत रहने के बावजूद यहां जरूरी सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां एक्स-रे व ब्लड टैस्ट जैसी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध नही है, जबकि अकसर हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं के बाद यहां इमरजैंसी मरीज पहुंचा करते हैं।

यदि सीएचसी सुयालबाड़ी में आधुनिक ​चिकित्सीय मशीनें उपलब्ध हो जायें तो इसका लाभ न केवल स्थानीय नागरिकों को मिलेगा, बल्कि गंभीर व जटिल बीमारियों में पहाड़ों से रेफर होकर जाने वाले मरीजों की तादात में भी कमी आयेगी। इधर क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद चुपडाल, पूरन चंद्र सुयाल, प्रकाश जोशी, खीम सिंह जीना आदि जागरूक नागरिकों ने क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या से स्वास्थ्य केंद्र की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने और मामले से सीएम धामी को भी अवगत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक को यहां पर्याप्त आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराने के लिए पहल करनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments