अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल ने माल रोड में ऐतिहासिक देवदार के पेड़ व वैगनबेलिया की बेल को उसके पूर्ववत स्थान पर लगाये जाने की घोषणा की है। अध्यक्ष सुशील साह ने यहां जारी बयान में कहा है कि गत दिवस प्रात: 7 बजे भारी बारिश के चलते ऐतिहासिक देवदार के पेड़ के वैगनबेलिया के साथ धराशाही हो जाने से शहर को बड़ा नुकसान पहुंचा है, क्योंकि यह हमारी ऐतिहासिक धरोहर थी। जिसकी ख्याति बहुत दूर—दूर तक फैली हुई थी। जब भी कोई पर्यटक अल्मोड़ा आता था वह वैगनबेलिया के सौंदर्य का देख अभिभूत होता था। यही कारण था कि यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र था। सुशील साह ने कहा कि पूरा पेड़ गुलाबी रंग के फूलों से भरा रहता था। दोनों पेड़ आपस में इस तरह मिले हुए थे कि पास से देखने में कोई अनुमान भी नहीं लगा सकता की ये एक पेड़ है या दो पेड़। उन्होंने कहा कि नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा शीघ्र ही इसी स्थान पर देवदार और वैगनबेलिया के पेड़ लगाएगा और भविष्य में इसकी देखरेख करेगा।
HomeUttarakhandAlmoraवैगनबेलिया और देवदार को पूर्ववत निर्धारित स्थान पर लगायेगा व्यापार मंडल, लेगा...
वैगनबेलिया और देवदार को पूर्ववत निर्धारित स्थान पर लगायेगा व्यापार मंडल, लेगा देख—रेख की जिम्मेदारी : सुशील साह
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES


