HomeUttarakhandAlmoraAlmora : महिला को घसीट ले गया गुलदार, तलाश में जुटा वन...

Almora : महिला को घसीट ले गया गुलदार, तलाश में जुटा वन महकमा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की द्वाराहाट तहसील में घर के आंगन से ही एक 72 साल की वृद्धा को गुलदार जंगल की ओर उठा ले गया। महिला की तलाश में लगातार अभियान चल रहा है और उसके जीवित बचे होने की उम्मीद भी बहुत कम है।

मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस मंगलवार शाम करीब 07 बजे द्वाराहाट से करीब 12 किमी दूर पड़ने वाले गांव नाहर (छब्बीसा) निवासी शांति देवी (72 साल) पत्नी विपिन चन्द्र पाठक अचानक अपने घर के आंगन से लापता हो गई। परिवार के अन्य लोगों के जब वृद्धा नहीं दिखी तो वह सकते में आ गये। इस बीच आंगन से कुछ दूरी पर झाड़ियों के टूटे होने व घसीटे जाने के निशान देखे गये। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

इधर सूचना मिलने पर वन, राजस्व व द्वाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची। रात भर महिला की ढूंढ-खोज की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला का कुछ पता नहीं चला। द्वाराहाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मदन लाल टम्टा के अनुसार जंगलों में लगातार कांबिंग की जा रही है। उम्मीद है जल्दी सफलता हाथ लगेगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments