HomeAccidentब्रेकिंग : पहाड़ से गिरे कई टन मलबे के नीचे दबा स्कूटी...

ब्रेकिंग : पहाड़ से गिरे कई टन मलबे के नीचे दबा स्कूटी सवार, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

पहाड़ से गिरे मलबे की चपेट में आने से यहां एक स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गई। यह युवक मछली मारने नदी की तरफ जा रहा था और अचानक भूस्खलन की चपेट में आ गया। उसे बचने का भी मौका नहीं मिला और कई टन मलबे के चीने वह दब गया।

जानकारी के अनुसार सलीम अहमद (57 साल) पुत्र अजीज अहमद निवासी पीपल चौक मंडलसेरामिहिनिया सड़क पर स्कूटी से जा रहा था। इसी बीच अचानक ऊपर की तरफ गेरेछीना सड़क से मलबा नीचे सड़क पर आ गिरा। जिसकी चपेट में आने से सलीम नीचली सड़क पर जा गिरा और कई टन मलबे के नीचे दब गया।

सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और इस व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाल जिला चिकित्सालय बागेश्वर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय नगारिकों के अनुसार गेरेछीना सड़क में काफी समय से भूस्खलन हो रहा और सड़क पर मलबा भी आ रहा है।

इधर कोतवाल बागेश्वर जगदीश ढकरियाल ने बताया कि मृतका आज मंगलवार को मछली मारने के लिए नदी की तरफ जा रहा था, लेकिन अचानक यह हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

आसपास के लोगों ने उसे देख लिया और राहत-बचाव में जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार मलबे के साथ भारी मात्रा में पानी में आने लगा। जिसके कारण वह स्कूटी सवार को बचा नहीं सके। फायर बिग्रेड की टीम ने मलबे से घायल को बाहर निकला और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह व्यकि् तरोजना इसी रास्ते से गोमती नदी की तरफ जाता था। मृतक मछली बेचने का व्यापार करता था, जिससे उसकी आजीविका चलती थी। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments