HomeUttarakhandAlmoraशानदार : अल्मोड़ा के चिराग सेन व ध्रुव रावत ने जीता रजत...

शानदार : अल्मोड़ा के चिराग सेन व ध्रुव रावत ने जीता रजत पदक

🏸 Cameroon International Badminton Tournament

ADVERTISEMENTSAd Ad

केमरून में चल रहे कैमरून अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में अल्मोड़ा के चिराग सेन व ध्रुव रावत की जोड़ी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर पुरुष युगल में रजत पदक जीत लिया है।

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि फाइनल में चिराग व ध्रुव की जोड़ी फ़िलिपींस की जोड़ी क्रिस्टीन बर्णदो व ऑल्विन की जोड़ी से 13-21, 13-21 से हार गई। चिराग व ध्रुव की जोड़ी को रजत पदक प्राप्त हुआ।

सेमी फाइनल में चिराग व ध्रुव की जोड़ी ने भारत के ही सेंथिल व गोविनाथ की जोड़ी को 21-15 व 21-8 से सीधे सेटों में आसानी से हरा दिया था। ज्ञात रहे कि यह टूर्नामंट गत 25 अगस्त से शुरू हुआ तथा 28 अगस्त तक जारी रहेगा।

इधर चिराग सेन व ध्रुव रावत की शानदार उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनन्दा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments