HomeBreaking Newsउत्तराखंड दुःखद : मलबे में दबने से मां और 8 दिन के...

उत्तराखंड दुःखद : मलबे में दबने से मां और 8 दिन के बच्चे सहित तीन की मौत

देहरादून | राजधानी देहरादून में बारिश ने एक बार फिर कहर बरपाया है। यहां राजपुर रोड में आवास ढहने से मां और उसके 8 दिन के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत मलबे में दबने से हो गई। तीनों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, देहरादून में हुई भारी बारिश के बाद सोमवार सुबह लगभग 4 बजे राजपुर क्षेत्र काठ बंगला बस्ती में आवास ढहने से आठ दिन के बच्चे सहित तीन लोग मलबे में दब गए। सूचना पर राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे बच्चे सहित दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान और जिलाधिकारी सोनिका भी घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। जिलाधिकारी सोनिका ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तीनों शवों के पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए हैं।

मृतकों की पहचान : मलबे में दबने से 22 वर्षीय संगीता पत्नी दिनेश, 28 वर्षीय लक्ष्मी दिनेश की बहन, और दिनेश के आठ दिन का बच्चे की मौत हो गई।

यह भी पढ़े: राहुल गांधी पर फिर हमलावर हुए आजाद, कहा ”बीमार कांग्रेस का डॉक्टर स्पेशलिस्ट नही, कंपाउंडर है”

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments