HomeBreaking Newsविधानसभा भर्ती में गड़बड़ी पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहीं ये...

विधानसभा भर्ती में गड़बड़ी पर सीएम धामी का बड़ा बयान, कहीं ये बातें

देहरादून| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में आ रही गड़बड़ी की शिकायतों पर रविवार को मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि यह बहुत ही गंभीर विषय है, जहां भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रही हैं वहां हमने सख्त जांच के आदेश दिये हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में कुछ मामले एसटीएफ को दिये गये हैं एवं कुछ पर विजिलेंस को नियुक्त किया गया है। सभी मामलों पर कार्यवाही चल रही है जिसका परिणाम आप सभी के सामने आ भी रहा है। अभी तक कुल 27 गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों में किसी को भी नहीं बख्शा जायेगा, चाहे किसी के हाथ कितने भी लम्बे क्यों न हो। कानून द्वारा अपना काम किया जाएगा। हम आगे के लिये भी एक नजीर बनाना चाहते हैं, जिससे इस घटना की पुनरावृत्ति न हो।

विधानसभा में नियुक्तियों में गड़बड़ी की आ रही शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा एक संवैधानिक संस्था है और हम विधानसभा अध्यक्षा से अनुरोध करेंगे कि विधानसभा में जितनी भी भर्तियां हुई हैं और जिनमें शिकायत आ रही है, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़े : पेपर लीक में लखनऊ प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ी एक और गिरफ्तारी, अब तक 28वीं गिरफ्तारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments