HomeBreaking Newsकौन इतना निर्मम हत्यारा, नवजात की सिर कटी लाश, जांच में जुटी...

कौन इतना निर्मम हत्यारा, नवजात की सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

सएनई डेस्क

राज्य के पर्यटक स्थल मसूरी में एक नवजात की सिर कटी लाश मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून मसूरी सड़क मार्ग पर आज शुक्रवार को कुछ लोगों ने एक नवजात की सिर कटी लाश देखी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को फोन किया गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि यह लाश सड़क किनारे झाड़ियों में मिली है।

इस मामले में कोतवाल दिगपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पंचनाम भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना का अनावरण हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि किसी ने गत देर रात्रि इस लाश को यहां डाला है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही कोई सुराग हाथ लगेगा और मामले का खुलासा हो जायेगा।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments