HomeBreaking Newsबोले आजाद "गैर अनुभवी चापलूसों का ग्रुप है कांग्रेस", सौंपा इस्तीफा

बोले आजाद “गैर अनुभवी चापलूसों का ग्रुप है कांग्रेस”, सौंपा इस्तीफा

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क

Ghulam Nabi Azad resigns from Congress

लगभग बीते 19 माह से लगातार चल रहे मतभेदों के बाद कांग्रेस के वरिष्ठतम नेताओं में शामिल गुलाम नबी आजाद ने आज शुक्रवार को कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने बकायदा पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक 05 पन्नों का पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधने के साथ ही तमाम ऐसी बातें लिखी हैं, जिससे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व में खलबली मची है।

गुलाम नबी आजाद ने अपने पांच पन्नों के इस्तीफे में लिखा है कि दुर्भाग्य से पार्टी में जब से राहुल गांधी की एंट्री हुई है और जनवरी 2013 में जब आपने उनको पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया, तब उन्होंने पार्टी के सलाहकार तंत्र को पूरी तरह से तबाह कर दिया। राहुल की एंट्री के बाद सभी सीनियर और अनुभवी नेताओं को साइडलाइन कर दिया गया और गैर अनुभवी चापलूसों का नया ग्रुप खड़ा हो गया और यही पार्टी को चलाने लगा।

ज्ञात रहे कि आजाद काफी समय से हाईकमान के फैसलों से नाराज चल रहे थे। इसी महीने 16 अगस्त को कांग्रेस ने आजाद को जम्मू-कश्मीर प्रदेश कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाया था, लेकिन आजाद ने अध्यक्ष बनाए जाने के 2 घंटे बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा है कि 73 साल के आजाद अपनी सियासत के आखिरी पड़ाव पर फिर प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालना चाह रहे थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने उनकी बजाय 47 साल के विकार रसूल वानी को ये जिम्मेदारी दे दी। वानी गुलाम नबी आजाद के बेहद करीबी हैं। वे बानिहाल से विधायक रह चुके हैं। आजाद को यह फैसला पसंद नहीं आया। कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व आजाद के करीबी नेताओं को तोड़ रहा है और आजाद इससे खफा हैं।

हालांकि इससे पहले भी उनकी कांग्रेस हाईकमान से खटपट हुई, लेकिन मामला सुलझ गया था। 2008 में जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद से उनकी नाराजगी काफी बढ़ गई थी। हालांकि, 2009 में आध्र प्रदेश कांग्रेस में विवाद के बाद हाईकमान ने आजाद को समस्या सुलझाने की जिम्मेदारी दी। इसके बाद फिर वे गुड लिस्ट में शामिल हुए और केंद्र में मंत्री बने। सूत्रों के मुताबिक, इस बार कांग्रेस हाईकमान से उनका समझौता नहीं हो पाया, इस वजह से उन्होंने इस्तीफा ही दे दिया।

जी-23 ग्रुप का थे हिस्सा
गुलाम नबी आजाद पार्टी से अलग उस जी 23 समूह का भी हिस्सा थे, जो पार्टी में कई बड़े बदलावों की पैरवी करता है। उन तमाम गतिविधियों के बीच इस इस्तीफे ने गुलाम नबी आजाद और उनके कांग्रेस के साथ रिश्तों पर सवाल खड़ा कर दिया है। केंद्र ने इसी साल गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया है।

पढ़िए, आजाद द्वारा सोनिया गांधी को लिखा पूरा पत्र –

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments