HomeBreaking Newsरुद्रपुर : पुलिस ने हापुड़ से बरामद किया चोरी हुआ ट्रक, चार...

रुद्रपुर : पुलिस ने हापुड़ से बरामद किया चोरी हुआ ट्रक, चार गिरफ्तार

रुद्रपुर। बीती 18 अगस्त को काशीपुर रोड से हुई ट्रक चोरी मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की। पुलिस ने कड़ी मेहनत से करीब 500 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर पूरे मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की बेहतरीन कार्यवाही पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को बधाई दी है।

पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त को वादी राम मेहरा पुत्र अमर जीत निवासी ग्राम नौरथ थाना इन्द्री जिला करनाल हरियाणा के द्वारा रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर सौंपी थी कि रात्रि 2 बजे जब मैं और मेरा बेटा अपने ट्रक सं. HR45C-9887 में सोये हुए थे 05-06 अज्ञात बदमाशों ने ट्रक में घुसकर हाथ मुंह बांध दिया और दोराहे के पास मोबाइल व पैसा लूटकर उन्हें फेंककर फरार हो गए। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 8 टीमों का गठन किया। टीम के कुशल नेतृत्व में करीब 500 सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया। जिससे लूटे गये ट्रक का हापुड को जाना प्रकाश में आया तथा घटना करने वाले संदिग्ध कार UP37-AT-6684 का नम्बर प्रकाश में आया दौराने सुरागरसी-पतारसी मुखबिर द्वारा सूचना दी कि जिस वाहन द्वारा अभियुक्तगणों ने उक्त लूट को अंजाम दिया है व अभियुक्तगण उसी वाहन में बैठ कर अन्य लूट करने के इरादे से छुप कर लम्बाबड के रास्ते से रुद्रपुर की ओर आ रहे है। मुखबिर की सूचना पर दिनांक मंगलवार 23 अगस्त को लम्बाबड को जाने वाले तिराहे पर पुलिस टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि 18 अगस्त को हुई वारदात को उन्हीं के द्वारा अंजाम दिया गया है और वह अन्य लूट के इरादे से पुनः रुद्रपुर आये थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान फिरोज, नफीस, खालिद के रूप में हुई। जिनके पास से 37000 हजार नगद, 3 तमंचे, 5 कारतूस आदि बरामद हुआ है। वहीं अभियुक्तों की निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त असलम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े : लालकुआं के दो भाइयों को खनन में हुआ घाटा तो चले गए चरस के काम में, 5KG चरस के साथ गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त
1- फिरोज पुत्र नन्हे निवासी ग्राम सलाई थाना हापुड़ देहात जिला हापुड
2- खालिद पुत्र राशिद निवासी डवारसी थाना मसूरी जिला गाजियाबाद
3- नफीस उर्फ नफ्फी पुत्र निसाद निवासी किठौर थाना किठौर जिला मेरठ
4- असलम पुत्र सुलेमान निवासी मुरादपुर थाना सिम्भावली, जिला हापुड

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने 10 हजार व डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने 15 हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल विक्रम राठौर, SSI कमाल हसन, जयप्रकाश, महेश कांडपाल, हरविंदर कुमार, नीरज शुक्ला, राजीव शाही, हेम फुलारा, चंद्र प्रकाश, अमित जोशी व SOG टीम में प्रभारी भारत सिंह, विद्यादत्त जोशी, भुवन जोशी, ललित बिष्ट, पंकज बिनवाल, खीम सिंह, ललित कुमार, कुलदीप सिंह, नीरज भोज, राजेन्द्र कश्यप, आसिफ हुसैन आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments