HomeUttarakhandNainitalकमिश्नर रावत ने निरीक्षण के दौरान दिए नक्शों को निरस्त करने के...

कमिश्नर रावत ने निरीक्षण के दौरान दिए नक्शों को निरस्त करने के निर्देश

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को जिले के भवाली, भीमताल एवं श्यामखेत में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान भीमताल में जो नक्शे जिला विकास प्राधिकरण के द्वारा पास किए गए है उनके द्वारा निर्माण के दौरान मलबे का उचित निस्तारण नहीं किया जा रहा है, जबकि जिला विकास प्राधिकरण द्वारा उन्हें पूर्व में भी नोटिस भी दिया गया है। इसके बावजूद वे अभी भी मलबे का उचित निस्तारण नहीं कर रहे हैं जो कभी भी आपदा के दौरान घरों को नुकसान एवं जान-माल को हानि पहुंचा सकता है।

कमिश्नर रावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसे नक्शों को निरस्त करने के निर्देश सचिव जिला विकास प्राधिकरण को दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जो 35-36 फ्लैट की कंपाउंडिंग हुई है उनका भली-भांति निरीक्षण करें कि क्या वे ग्रुप हाउसिंग के मानकों को पूरा कर रहे है या नहीं। की रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इसके अलावा निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं कि 35-36 फ्लैट्स का एक सा निर्माण किया गया है। लेकिन उनका चालान तब किया गया है जब 35-36 फ्लैट्स निर्माण हो चुका था एवं चालान के बाद भी फ्लैट्स के कार्यों का काम जारी था जिसे आयुक्त द्वारा गंभीरता से लेते हुए सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय को जांच के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारी के स्पष्टीकरण करने के भी निर्देश दिए गये है।

कोसी नदी में डूबे चमोली निवासी दूसरे जवान का शव तीसरे दिन बरामद

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments