HomeUttarakhandChampawatदुःखद (उत्तराखंड) : चंपावत निवासी जवान नंदन सिंह चम्याल शहीद

दुःखद (उत्तराखंड) : चंपावत निवासी जवान नंदन सिंह चम्याल शहीद

ADVERTISEMENTS

देहरादून। उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर सामने आ रही है, 16 अगस्त मंगलवार को जम्मू कश्मीर के चंदनवाड़ी में हुए ITBP बस दुर्घटना में घायल जवान की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, चंपावत जिले के देवीधुरा पखोटी निवासी सूबेदार मेजर 50 वर्षीय नंदन सिंह चम्याल ITBP बस दुर्घटना में घायल हो गए थे, उनका श्रीनगर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने सोमवार देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। जवान की मौत की खबर सुनते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूबेदार मेजर चम्याल के दो बेटे और दो बेटी हैं।

सूबेदार मेजर नंदन सिंह आईटीबीपी की चौथी बटालियन में अरुणांचल प्रदेश में तैनात थे। हादसे से पहले बीते डेढ़ महीने से उनकी ड्यूटी अमरनाथ यात्रा में लगी थी। अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद चंदनवाड़ी से पहलगाम जाते समय उनकी बस बीती 16 अगस्त को खाई में गिर गई थी। हादसे में 30 जवान जख्मी हो गए थे। इन्हीं घायल जवानों में नंदन सिंह चम्याल भी थे। सिर के अलावा शरीर के कई हिस्सों में उन्हें चोट आई थी। गंभीर रूप से घायल चम्याल का श्रीनगर में इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़े : KBC में अमिताभ के साथ नजर आएंगे हल्द्वानी के प्रशांत शर्मा

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments