HomeCrimeलालकुआं ब्रेकिंग : घर के बहार खड़ी बोलेरो कार उड़ा ले गए...

लालकुआं ब्रेकिंग : घर के बहार खड़ी बोलेरो कार उड़ा ले गए चोर

लालकुआं। त्यौहारी सीजन की दस्तक शुरू होते ही कोतवाली क्षेत्र में बाईक चोर गिरोह की सक्रियता के बाद अब चौपहिया वाहन गिरोह भी क्षेत्र में सक्रिय हो गया है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि शानिवार देर रात्रि को कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता स्थित खैरानी विकासपुरी क्षेत्र से एक घर के आगे खड़ी बोलेरो गाड़ी अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए। घटना कि जानकारी सुबह पांच बजे गाड़ी मालिक एवं परिवार वालों को उठने पर लगी। पीड़ित द्वारा पडोसियों से पूछताछ के करने के बाद उसने लालकुआं कोतवाली पुलिस में लिखित शिकायत पत्र देकर अज्ञात वाहन चोरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वहीं पीड़ित मदन राम आर्य पुत्र स्व. परराम आर्य निवासी विकासपुरी खैरानी बिंदुखत्ता लालकुआं ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह बीते रात भी उसने घर के आगे बोलेरो क्लासिक, व्हाइट कलर गाड़ी संख्या UK04,TA-5909 को घर आगे खड़ी करके सो गए। जब सुबह उठे तो घर के आगे गाड़ी नहीं मिली उसे पडोसियों से पूछताछ के बाद भी जानकारी नहीं लगी तो पीड़ित ने तुरंत ही 112 पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया वही पीड़ित ने आज सुबह कोतवाली पहुंचकर मामले कि लिखित शिकायत पुलिस को दे दी है।

यह भी पढ़े: ऐसा क्या कर दिया IAS ने जो महज 6 दिन ही रह पाए DM, जानिए अफसर की पूरी कहानी

इधर लालकुआं पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनव चौधरी ने बताया पुलिस को बिंदुखत्ता के विकासपुरी खैरानी क्षेत्र से एक बोलेरो गाड़ी चोरी होने कि शिकायत मिली है, जिसपर उनके द्वारा मामले के खुलासे को लेकर पुलिस की टीमें गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

दोपहिया वाहन चोर गिरोह सक्रिय

इधर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में दुपहिया वाहन चोर सक्रिय बना हुआ है पिछले दिनों भी विभिन्न स्थानों से कई बाईक चोरी हुई थी, जिनका अभी तक सुराग नहीं लगा है। उन्होंने बताया कि अपने नशे के शौक ए शान कि खातिर कम उम्र के नशेड़ी युवा गिरोह में शामिल होते है जो चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है जो पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से की सख्त कारवाई की मांग

क्षेत्र में पूर्व में हुई बाईक चोरी एवं दिन प्रतिदिन बढ़ रही चोरी कि घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोगों ने कोतवाली पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ-साथ अज्ञात वाहन चोरों पर सख्त कारवाई करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments