HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी के वेंण्डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व

हल्द्वानी के वेंण्डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। बुधवार को वेंण्डी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। तथा बच्चों द्वारा कृष्ण बोर्ड डेकोरेशन किया गया। साथ ही हांडी दिखाओ व फोडो प्रतियोगिता हुई। जिसमें सभी सादनों (रमन सदन, अशोका सदन, शिवाजी सदन, टैगोर सदन) के सीनियर वर्ग के बच्चों ने हंडियां बनाई व फोड़ी।

हांडियां बनाओ प्रतियोगिता में टैगोर सदन ने प्रथम, रमन सदन ने द्वितीय व तृतीय स्थान अशोका सदन तथा शिवाजी सदन ने प्राप्त किया व कृष्ण बोर्ड डेकोरेशन में रमन सदन ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान शिवाजी सदन, तृतीय स्थान अशोका सदन तथा टैगोर सदन ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विकल बवाडी व प्रधानाचार्या डॉ. भावना बवाडी, विद्यालय के एचओडी विरेंद्र रावत, मंजू थापा समेत सौरभ सनवाल, अंजलि नेगी आदि मौजूद थे। अंत में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विकल बवाडी व विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. भावना बावड़ी ने सभी बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को जन्माष्टमी के महत्व से अवगत कराया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments