HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नहीं रहे व्यवसायी कुंदन खंपा, सुबह 10 बजे निकलेगी शव...

अल्मोड़ा : नहीं रहे व्यवसायी कुंदन खंपा, सुबह 10 बजे निकलेगी शव यात्रा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के युवा व्यवसाई कुन्दन खम्पा का आकस्मिक निधन हो गया है। उनकी यहां लोहे के शेर के पास खम्पा मार्केट में गारमेंट्स की दुकान थी। पार्थिव देह का 17 अगस्त, 2022 को सुबह 10 बजे विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार किया जायेगा।

युवा व्यापारी कुन्दन खम्पा के निधन की सूचना मिलने के साथ ही नगर के तमाम व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। खंपा काफी मिलनसार और हँसमुख स्वभाव के थे। उनका यहां पपरसली में निवास है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहते थे। नगर व्यापार मंडल ने उनकी निधन पर गहरी शोक संवेदना जाहिर की है। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि बुधवार 17 अगस्त को सुबह 10 बजे स्थानीय विश्वनाथ घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति समस्त व्यापार मंडल की ओर से गहरी संवेदना जाहिर की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

4 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments