HomeUttarakhandAlmoraसरस्वती शिशु एवं विवेकानन्द विद्या मंदिर के बच्चों ने किया अभिभूत

सरस्वती शिशु एवं विवेकानन्द विद्या मंदिर के बच्चों ने किया अभिभूत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

सरस्वती शिशु मंदिर व विवेकानंद विद्या मंदिर के बच्चो ने आजादी के अमृत महोसत्सव के 75 वीं वर्षगांठ पर रंगारंग व मनमोहक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। सुबह के समय प्रभात फेरी का भी आयोजन हुआ।

बच्चों ने पहले अपने विधालय के प्रांगण में झंडारोहण किया। उसके बाद रानीखेत नगर के मुख्य स्थलों से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में देश के शहीदों को याद करते हुए देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाये गये। प्रभात फेरी के बाद स्कूल के सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख धनसिंह रावत, विशिष्ट अतिथि शशांक रावत, भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रमेश खण्डेलवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उसके बाद देश भक्ति गीत, कुमाउनी, गढ़वाली एवं नेपाली लोकगीत गाकर कार्यक्रम को नन्ने-मुन्ने बच्चों द्वारा हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। हाईस्कूल परीक्षा एवं अन्य स्पर्धा में उल्लेखनीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु प्रधानाचार्य के०एन० कांडपाल तथा विवेकानंद विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रमेश बिष्ट ने विद्यार्थियों के अभिभावक व अन्य गणमान्य जनों का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

2 Comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments