महंगाई का तगड़ा झटका! Amul मिल्क की कीमत में बढ़ोतरी, जानिए नए रेट्स

0
देशभर में अमूल दूध 1 रुपए सस्ता, नई कीमतें आज से लागू
सांकेतिक फोटो

Milk Price Hike| आम जनता को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, Amul दूध के दाम फिर से बढ़ गए हैं। अमूल दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई कीमतें 17 अगस्त से लागू होंगी।


ADVERTISEMENTS

अमूल कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद और गुजरात के सौराष्ट्र, दिल्ली एनसीआर, डब्ल्यूबी, मुंबई और अन्य सभी बाजारों में दूध की कीमतों में 2 रुपये / लीटर की वृद्धि की गई है। नए रेट 17 अगस्त से प्रभावी होंगे।

कंपनी ने बताया है कि 500 ग्राम अमूल गोल्ड (Amul Gold) की नई कीमत अब 31 रुपये हो जाएगी, जबकि अमूल (Amul) ताजा की नई कीमत 500 ग्राम 25 रुपये हो गई है। इसके अलावा अमूल शक्ति दूध की नई कीमत 500 ग्राम 28 रुपये हो जाएगी। कंपनी का कहना है कि परिचालन लागत और दूध की उत्पादन लागत में वृद्धि के चलते ये फैसला लिया गया है। यह भी पढ़े : अब मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम

यह भी पढ़े : बड़ा हादसा : ITBP जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 39 जवान थे सवार – 6 शहीद

ADVERTISEMENTS