HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: हंगामा मचा रहा पर्यटक गिरफ्तार, वाहन सीज

Bageshwar: हंगामा मचा रहा पर्यटक गिरफ्तार, वाहन सीज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
पर्यटक स्थल कौसानी में नशे में दबंगई दिखाना एक पर्यटक को महंगा पड़ गया। स्थानीय नागरिकों के समझाने के बाद भी जब पर्यटक नहीं माना, तो मजबूरी में पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए मिशन मर्यादा के तहत उसका चालान कर वाहन को सीज कर लिया।

थानाध्यक्ष संजय बृजवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर्यटक स्थल कौसानी में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी दीपक राघव अपनी आई-20 वाहन को नशे में चलाकर हंगामा मचा रहा था। जिसे स्थानीय नागरिकों ने काफी समझाया, मगर वह हंगामा काटते रहा। व्यापारियों की सूचना पर गश्ती पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए मिशन मर्यादा के तहत पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर उसके वाहन को सीज कर दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासी गोपाल नेगी की तहरीर पर दो अन्य लोगों के विरुद्ध भी अभियोग पंजिकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि कौसानी में शांति व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments