विवेकानंद विद्या मंदिर एवं सरस्वती शिशु मंदिर के स्कूली बच्चों ने आजादी के अमृत महोत्व के तहत राष्ट्रीय ध्वज के साथ नगर में जागरूकता रैली निकाली।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय ध्वज लिए स्कूली बच्चों ने नगर क्षेत्र में रैली निकाल आम जनता को जागरूक किया। साथ ही राष्ट्र के सम्मान में भारत माता के जयघोष के नारे भी लगाये। यह रैली पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत के नेतृत्व में निकली, जिसमें शामिल बच्चों ने बैंड की धुन के साथ सड़क मार्च किया। रैली में विवेकानंद विद्या मंदीर के प्रधानाचार्य रमेश बिष्ट, आचार्य खीमानन्द जोशी, आचार्य केएन कांडपाल आदि शिक्षकों ने भी भाग लिया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।