HomeUttarakhandAlmoraAlmora: कांग्रेसजनों ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा

Almora: कांग्रेसजनों ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा

  • स्वतंत्रता सेनानी स्व. राम सिंह धौनी को श्रद्धासुमन अर्पित किए
  • कल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा भी यात्रा में करेंगे शिरकत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कांग्रेसजनों ने आज यहां भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा शिखर तिराहे के समीप स्थिज जनरल बीसी जोशी शहीद स्मारक से शुरू हुई। जो ढूंगाधारा, मकीड़ी होते हुए जिला पंचायत परिसर धारानौला पहुंची, जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कल यानी 11 अगस्त को आयोजित होने वाली कांग्रेस की तिरंगा यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा भी शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTSAd

इस यात्रा के दौरान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित भी किया गया। जिसके तहत आज स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी गणेश दत्त जोशी के आश्रितों को भी सम्मानित किया गया। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, सेवादल ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल, नगर उपाध्यक्ष अम्बीराम आर्य, नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डेय, नगर उपाध्यक्ष महेश चन्द्र आर्य, हिमांशु मेहता, बीके भट्ट, गोविन्द सिंह मेहरा, पीताम्बर भट्ट, शरद साह, घनश्याम गुरूरानी, भगवान दुर्गापाल, सुरेश चन्द्र परदेशी, मनोज सनवाल, भुवन चन्द्र जोशी, मदन कुंजवाल, बिंदु रौतेला, दीपा साह आदि शामिल रहे।
कल प्रदेश अध्यक्ष आएंगे

अल्मोड़ाः कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा कल यानी 11 अगस्त 2022 को अल्मोड़ा में कांग्रेस की तिरंगा पदयात्रा में शिरकत करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा 11 अगस्त को प्रातः 10 बजे से जनरल बीसी जोशी शहीद पार्क से शुरू होने वाली कांग्रेस की पदयात्रा में शिरकत कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा शहीद पार्क से माल रोड होते हुए चौघानपाटा से भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क तक जाएगी। इस बीच देश के महान नायकों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित किये जाएंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष रूबरू होंगे। जिलाध्यक्ष श्री पांडे ने सभी कांग्रेसजनों से अनुरोध किया है कि वे 11 अगस्त को प्रातः 10 बजे उक्त पार्क में पहुंचकर तिरंगा पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments